विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के सुमात्रा में शक्तिशाली भूकंप से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक 5.9 की तीव्रता वाला यह भूकंप सिबोल्गा से 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया। यह भूकंप जमीन के 13 किलोमीटर नीचे आया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक 5.9 की तीव्रता वाला यह भूकंप सिबोल्गा से 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया। यह भूकंप जमीन के 13 किलोमीटर नीचे आया।

सूर्योदय से पहले आये इस भूकंप के बाद भी रिक्टर पैमाने पर 5 की तीव्रता वाले दो झटके महसूस किये गये।

स्थानीय पुलिस प्रमुख जोहानसन सियानतुरी ने कहा कि तरुतुंग गांव में सुरक्षित भागते समय 62 वर्षीय एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि भूकंप के अधिकेंद्र (जमीन की सतह पर जहां भूंकप का सर्वाधिक प्रभाव दिखता है) के सबसे पास स्थित इस गांव में 11 लोग घायल हुए और कम से कम 15 घरों और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

सरकार अब भी इस बात का आकलन कर रही है कि कुल कितना नुकसान हुआ है।

इंडोनेशिया में 27 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं और प्रशांत महासागर के ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ क्षेत्र में आने के कारण यहां अक्सर भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी आते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट