Pakistan: कराची में उपचुनाव के दौरान हिंसा में एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग हुए घायल

अधिकारी ने कहा, "मुख्य रूप से प्रतिद्वंद्वी दलों- पाक सरजमीन पार्टी (पीएसपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं बीच झड़पें हुईं." उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में टीएलपी कार्यकर्ताओं ने गोलियां भी चलाईं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में बृहस्पतिवार को उपचुनाव (By-Election) के दौरान हुई हिंसा (Violence) में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. एनए-240 (कोरंगी कराची II) उपचुनाव के दौरान अब निष्क्रिय मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़पें हुईं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि धार्मिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (LTP) भी हिंसा की कुछ घटनाओं में शामिल है. Blast in Pakistan: कराची यूनिवर्सिटी में ब्लास्ट, 3 चीनी नागरिक समेत 4 की मौत

अधिकारी ने कहा, "मुख्य रूप से प्रतिद्वंद्वी दलों- पाक सरजमीन पार्टी (पीएसपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं बीच झड़पें हुईं." उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में टीएलपी कार्यकर्ताओं ने गोलियां भी चलाईं.

तीनों दलों ने बाद में एक-दूसरे पर एनए-240 निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान के दौरान धांधली करने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. इस निर्वाचन क्षेत्र में लांधी और कोरंगी आते हैं जो निष्क्रिय हो चुकी एमक्यूएम का गढ़ रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. अप्रैल में एमक्यूएम-पी के इकबाल मुहम्मद अली की मृत्यु के बाद सीट खाली हुई थी जिसकी वजह से नेशनल असेंबली निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव जरूरी हो गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड