देश की खबरें | रणथंभौर में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में सोमवार को बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, नौ जून राजस्थान के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में सोमवार को बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दो महीने के भीतर अभयारण्य में बाघ के हमले में यह तीसरी मौत है।

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम (60) रणथंभौर किले में स्थित जैन मंदिर में पुजारी थे। उसने बताया कि वह सुबह-सुबह नित्य कर्म के लिए गए थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया, ‘‘शव को बरामद कर लिया गया है।’’

इस बीच, स्थानीय लोगों ने सवाई माधोपुर-कुंडेरा मार्ग को जाम कर दिया और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

इससे पहले 16 अप्रैल को त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पास बाघ ने सात वर्षीय एक लड़के को मार डाला था, जबकि 11 मई को बाघ के हमले में वन रेंजर देवेंद्र चौधरी की मौत हो गई थी।

इन दोनों हमलों में शामिल संदिग्ध बाघ को 14 मई को बेहोश (ट्रंकुलाइज) कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें