विदेश की खबरें | दक्षिण पश्चिम चीन में भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, 28 अन्य की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शनिवार को जुनलियान काउंटी के जिनपिंग गांव में भूस्खलन के बाद करीब 1,000 बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शनिवार को जुनलियान काउंटी के जिनपिंग गांव में भूस्खलन के बाद करीब 1,000 बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि अधिकारी मलबे में फंसे जीवित लोगों का पता लगाने के लिए ड्रोन और रडार की मदद ले रहे हैं।

सीसीटीवी ने बताया कि 10 मकानों और एक विनिर्माण इमारत के जमींदोज हो जाने के बाद, दो घायलों को बचाया गया और लगभग 360 अन्य लोगों को निकाला गया।

रविवार को संवाददाता सम्मेलन में अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह आपदा भारी बारिश और स्थानीय भूगर्भीय परिस्थितियों के कारण आई।

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण बचाव अभियान में बाधा आई है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन के उप प्रधानमंत्री लियू गुओझोंग बचाव अभियान का मार्गदर्शन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मिलने गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now