देश की खबरें | रूद्रप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मोटर मार्ग पर रविवार को एक वाहन के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।

रुद्रप्रयाग, 25 जून उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मोटर मार्ग पर रविवार को एक वाहन के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोनप्रयाग के पास शटल पुल से करीब एक किलोमीटर पहले गौरीकुंड जाने वाले मोटर मार्ग पर हुआ जब व्यक्ति अपने वाहन में बैठा था और पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन के कारण वाहन के अंदर ही मलबे में दबकर उसकी मौत हो गयी ।

पुलिस ने बताया कि मलबे की चपेट में दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए । हालांकि, दूसरे वाहन के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था ।

सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार अनिल बिष्ट (50) को मलबे से बाहर निकालकर सोनप्रयाग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बिष्ट रूद्रप्रयाग के गुप्तकाशी का रहने वाला था ।

मलबे को साफ करने के बाद एहतियात के तौर पर इस क्षेत्र में खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

उधर, चमोली जिले में भी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरीनाथ से कुछ पहले कंचनगंगा में बारिश के कारण मलबा आने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गयी । हालांकि, कुछ घंटों बाद उसे यातायात के लिए खोल दिया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी