विदेश की खबरें | कंबोडिया में नौका डूबने से एक व्यक्ति की मौत, 20 से अधिक लोग लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कंबोडिया के कोह तांग द्वीप के पास थाइलैंड की खाड़ी में नौका के डूबने के बाद से 20 से अधिक लोग लापता हैं। कंबोडिया की सरकार ने शुक्रवार को इनकी तलाश का प्रयास किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कंबोडिया के कोह तांग द्वीप के पास थाइलैंड की खाड़ी में नौका के डूबने के बाद से 20 से अधिक लोग लापता हैं। कंबोडिया की सरकार ने शुक्रवार को इनकी तलाश का प्रयास किया।

यह घटना बृहस्पतिवार की है जब मछली मारने की नौका पर 41 चीनी नागरिक सवार थे। संभवत: राहत कार्य में शामिल नौका से लिए गये वीडियो के मुताबिक जब नौका का पिछला भाग डूबने लगा तो कई लोग उसके अग्रभाग पर एकत्र हो गये।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल चुओन नरिन ने कहा कि उस समय 18 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 23 लोग लापता बताए गए थे। उन्होंने बताया कि लापता बताए गए इन लोगों में से एक व्यक्ति शुक्रवार की जीवित मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति मृत पाया गया। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नौका कहां से आई थी और यह कंबोडिया के पश्चिमी तट पर क्या कर रही थी। अधिकारियों ने कहा कि नौका पर सवार दो कंबोडियाई नाविक इंजन के काम करना बंद करने पर यात्रियों को छोड़कर मदद के लिए आई नौका पर चले गये।

उन्होंने कहा कि दोनों नाविकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार कंबोडिया की सरकार के संपर्क में है। प्रवक्ता ने कहा,‘‘हमने कंबोडिया की सरकार से आग्रह किया है कि तलाशी अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़े और लापता लोगों को बचाएं। हमने उनसे जो कुछ हुआ है उसके बारे में तेजी से पता करने के लिए कहा है।’’

प्रांतीय प्रवक्ता खेआंग फेअरोम के मुताबिक बचाये गये चेंगई शेंग ने अधिकारियों को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े 10 बजे नौका जब डूबना शुरू हुई तब उस पर 38 पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी