देश की खबरें | माल ढुलाई के लिए ट्रक उपलब्ध कराने के बहाने ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माल ढुलाई के लिए ट्रक की व्यवस्था करवाने के बहाने मोबाइल ऐप के जरिये एक व्यक्ति से ठगी करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली,सात जुलाई माल ढुलाई के लिए ट्रक की व्यवस्था करवाने के बहाने मोबाइल ऐप के जरिये एक व्यक्ति से ठगी करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामला 31 मई को उस वक्त प्रकाश में आया, जब पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि माल ढुलाई के लिए ट्रक उपलब्ध कराने के बहाने उससे ‘‘वाहक’’ ऐप के जरिये 15 हज़ार रुपये की ठगी की गयी।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित ने कहा था कि उसने ऐप पर एक ट्रक बुक किया था और अपनी पहचान अनुराग चौधरी के रूप में बताने वाले एक व्यक्ति ने उनकी बुकिंग की पुष्टि की तथा 15 हज़ार रुपये के अग्रिम भुगतान का अनुरोध किया।

शिकायत में पीड़ित ने कहा था कि ऑनलाइन माध्यम से राशि का भुगतान करने के बाद जब ट्रक के असली मालिक ने उनसे पैसे मांगे, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने बताया कि घटना की जांच के बाद आरोपी वाई. हरिहरन को 30 जून को हस्तिनापुर से हिरासत में लिया गया।

शर्मा ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के बाद आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी