देश की खबरें | वाणिज्यिक आवासीय परियोजना में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाणिज्यिक आवासीय परियोजना में निवेश के नाम पर एक बुजुर्ग को ठगने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 सितंबर वाणिज्यिक आवासीय परियोजना में निवेश के नाम पर एक बुजुर्ग को ठगने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली के रोहिणी निवासी नितिन जैन को एक वरिष्ठ नागरिक से 11 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कालकाजी के निवासी की शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने इस संबंध में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि कालकाजी निवासी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कथित ‘ट्रिनिटी’ और ‘महेश्वर’ परियोजनाओं में निवेश किया था, जिसे ‘रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड’ द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर -84 में बनवाया जाना था।

पुलिस ने बताया कि जैन ने कथित कंपनी के अधिकृत ‘चैनल पार्टनर’ होने का दावा किया था। आरोपी ने व्यक्ति को कंपनी की कथित ‘संपदा’ परियोजना में एक ‘यूनिट’ की पुनर्खरीद में अधिक मूल्य प्रदान करने का वादा किया था। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति ने जैन के निजी खाते और उसकी कंपनी ‘आदिनाथ एसोसिएट्स’ में 11.50 करोड़ रुपये जमा करवाए। बाद में कथित ‘डेवलपर’ ने उनकी बुकिंग रद्द कर दी। जैन ने बुजुर्ग को पैसे वापस करने के लिए जो चेक दिए थे, वे बैंक द्वारा लौटा (डिसऑनर) दिए गए ।

विशेष पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि बुर्जुग ने ‘रहेजा डेवलपर्स’ को 'ट्रिनिटी' परियोजना के लिए चेक के जरिए 75,20,000 रुपये का भुगतान किया था और जैन को अतिरिक्त 6,91,83,150 रुपये का भुगतान भी किया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने बुर्जुग द्वारा मुहैया कराए गए दस्तावेजों पर गौर किया और बैंक के लेन-देन से जुड़ी जानकारी भी हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी