देश की खबरें | बुलंदशहर में हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बुलंदशहर, 13 नवंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि घटना को कथित तौर पर मृतक की बहन के प्रेमी ने अंजाम दिया जो अपनी प्रेमिका की मौत के लिए उसके परिवार को जिम्मेदार मानता था।
यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.
उन्होंने बताया कि यहां से 35 किलोमीटर दूर जिले के सिकंदराबाद शहर में 25 वर्षीय रामवीर की उसके घर में बृहस्पतिवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रामवीर अपने घर में दुकान चलाता था। उसका पड़ोसी आकाश सुबह पांच बजे चीनी खरीदने के बहाने उसके घर पहुंचा। रामवीर ने जब दरवाजा खोला तो आकाश ने उसे कथित रूप से गोली मार दी और फरार हो गया।
यह भी पढ़े | Bihar: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े पार्टी कार्यकर्ता, गाली-गलौज भी हुई.
उन्होंने बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हआ है कि रामवीर की बहन का आकाश के साथ प्रेम संबंध था। आकाश का उसके घर आना-जाना था।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि जब लड़की के परिजनों को इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसे डांटा जिसके बाद उसने आठ नवंबर को जहर खा लिया। बाद में नोएडा के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आकाश की तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)