देश की खबरें | मप्र में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक व्यक्ति को भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर उसकी खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुरैना/ ग्वालियर, 14 अगस्त मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक व्यक्ति को भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर उसकी खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को सुबह करीब 10 बजे बानमोर रेलवे स्टेशन के पास हुई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर में रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजय कुमार आर्य ने बताया कि पथराव के बाद रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई और इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने घटना के सिलसिले में रविवार रात फिरोज खान (20) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की बात स्वीकार की और कहा कि उसने मनोरंजन के लिए ऐसा किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन आगे की जांच जारी है।

रानी कमलापति-हजरत निज़ामुद्दीन (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस इस साल अप्रैल में शुरू की गई थी।

अधिकारी ने अलग से बताया कि आरपीएफ ने अतीत में ट्रेन पर पथराव की कई घटनाओं में कथित संलिप्तता के लिए ग्वालियर के बिरला नगर इलाके से सात नाबालिगों को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि इन नाबालिगों की काउंसलिंग की गई और बाद में उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया गया।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड