देश की खबरें | भाई की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक व्यक्ति को अपने भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के भाई ने करीब एक सप्ताह पहले अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 13 जनवरी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक व्यक्ति को अपने भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के भाई ने करीब एक सप्ताह पहले अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि बबलू के भाई संजय (34) का शव 10 जनवरी को दुल्ला खेरी गांव में निर्वस्त्र अवस्था में मिला था, उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।

शामली के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के अनुसार बबलू और तीन अन्य लोग हत्या में शामिल पाए गए हैं। बबलू और उसके साथी रविंदर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य दो आरोपी लोकेन्द्र और दीपू अब भी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों ने संजय की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि बबलू ने तीन लोगों के साथ मिलकर अपने भाई संजय का गला दबा दिया था।

बबलू ने पुलिस को बताया कि छह जनवरी को हुई अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। उसने आरोप लगाया कि संजय ने उनके पिता पदम सिंह की घरेलू विवाद के चलते हत्या कर दी थी।

बबलू ने बताया कि संजय ने पुलिस को जानकारी दिए बिना पिता का अंतिम संस्कार कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\