देश की खबरें | पुलिस का वाहन लेकर भागने और फिर एसएचओ पर हमला करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से लगे सिंघू बॉर्डर से एक वाहन लेकर भागने और फिर उसे पकड़ने गए दिल्ली पुलिस के एक थाना प्रभारी (एसएचओ) पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी दिल्ली से लगे सिंघू बॉर्डर से एक वाहन लेकर भागने और फिर उसे पकड़ने गए दिल्ली पुलिस के एक थाना प्रभारी (एसएचओ) पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कई महीनों से सिंघू बॉर्डर समेत कई स्थानों पर आंदोलनरत हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है। अधिकारी को मामूली चोटे आई हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे में था और प्रदर्शन स्थल पर एक अधिकारी की गाड़ी की चाबियां छीन कर वहां मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस के उसका पीछा करने पर उसने वाहन रास्ते में ही छोड़ दिया और फिर एक अन्य व्यक्ति से दोपहिया वाहन छीन वहां से फरार हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने उसे मुकरबा चौक पर रात करीब साढ़े आठ बजे पकड़ा। उसे पकड़ते समय व्यक्ति ने तलवार से थाना अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे उसके उंगली और गर्दन में चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि एसएचओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी