देश की खबरें | फर्जी योजनाओं में निवेश का लालच दे लोगों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने फर्जी योजनाओं में निवेश कराकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली पुलिस ने फर्जी योजनाओं में निवेश कराकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सुधीर प्रकाश शर्मा और उसके साथी दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को निशाना बनाते थे और उसकी कंपनी में छोटी राशि निवेश करने के लिए प्रलोभन देते थे।

यह भी पढ़े | पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शर्मा और उसके साथी लोगों को सावधि खाता खोलने के लिए मनाते थे और रोजाना 100 रुपये जमा कराने पर 12 महीने बाद 41,400 रुपये वापस मिलने का भरोसा देते थे।

पुलिस ने बताया कि फर्जी योजनाएं दक्षिण दिल्ली में फर्जी कंपनियों के जरिये यह गिरोह चलाता था और ये कंपनियां 2013 से चल रही थीं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ बीजेपी नेता मदन दिलावर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई कल तक के लिए स्थगित.

उन्होंने बताया कि शर्मा और उसके साथियों ने अबतक कम से कम 25 लोगों से धोखाधड़ी की है।

गिरोह के सरगना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘शुरुआत में गिरोह के सदस्य लोगों का भरोसा जीतने के लिए मियाद पूरी होने पर योजना के तहत पूरी राशि लौटा देते थे और इस प्रकार इन योजनाओं में और निवेशकों को आकर्षित करते थे लेकिन बड़ी राशि जमा होने के बाद वे पैसा लौटाने से मना कर देते थे।’’

उन्होंने बताया कि लोगों को ठगने के बाद वे अपना कार्यालय और मोबाइल फोन बंद कर देते थे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में तब आया जब जाहिरा खातून नामक महिला ने शर्मा और उसके साथियों पर निवेश करने पर अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर 1,36,000 रुपये ठगने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि शर्मा को शनिवार को मेहर चंद बाजार से तब गिरफ्तार किया गया जब वह लोगों को निवेश करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस शर्मा को तीन दिन की हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही और उसके सहयोगियों को पकड़ने एवं धोखाधड़ी कर जमा धन को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\