देश की खबरें | जबलपुर अस्पताल अग्निकांड में एक मालिक गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने उस निजी अस्पताल के मालिकों में शामिल एक डॉक्टर को बुधवार को गिरफ्तार किया जिसमें सोमवार को लगी आग में आठ लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य जख्मी हो गए थे।

जबलपुर, तीन अगस्त मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने उस निजी अस्पताल के मालिकों में शामिल एक डॉक्टर को बुधवार को गिरफ्तार किया जिसमें सोमवार को लगी आग में आठ लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य जख्मी हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि डॉ संतोष सोनी को उमरिया जिले से गिरफ्तार किया गया है और उसकी न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अस्पताल के अन्य मालिकों की तलाश कर रही है।

बहुगुणा ने बताया कि अस्पताल ने पिछले साल मार्च में अस्थायी अग्नि अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) ली थी और इसकी वैधता इस साल मार्च में समाप्त हो गई थी।

उन्होंने बताया, “अस्पताल में अस्थायी अग्नि एनओसी में स्वीकृत अग्नि योजना के तहत पर्याप्त अग्निशामक यंत्र नहीं थे। अस्पताल से आपात स्थिति में निकलने के लिए मार्ग नहीं था और विद्युत सुरक्षा ऑडिट नहीं किया गया था।”

पुलिस ने अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद विजय नगर थाने में डॉ निशित गुप्ता, डॉ सुरेश पटेल, डॉ संजय पटेल, डॉ संतोष सोनी और सहायक प्रबंधक राम सोनी के खिलाफ भादवि की धारा 304, 308 और 34 के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now