देश की खबरें | एक राष्ट्र एक चुनाव भाजपा की अपनी विफलता से ध्यान बांटने की चाल: जदयू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की महंगाई और रोजगार के मोर्चे पर अपनी विफलता से लोगों का ध्यान बांटने की चाल है। राज्य के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं के एक साथ चुनाव ‘बहसयोग्य’ मुद्दा है तथा सभी दलों से परामर्श किये बगैर उसपर निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।

पटना, एक सितंबर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की महंगाई और रोजगार के मोर्चे पर अपनी विफलता से लोगों का ध्यान बांटने की चाल है। राज्य के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं के एक साथ चुनाव ‘बहसयोग्य’ मुद्दा है तथा सभी दलों से परामर्श किये बगैर उसपर निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ यह बहसयोग्य विषय है। राज्यों में राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बगैर इसपर निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। एक राष्ट्र एक चुनाव पर मीडिया की अटकलों के बजाय मुझे औपचारिक रूप से कुछ पता पता चलेगा, तभी मैं उसके गुण-दोष पर कोई टिप्पणी करूंगा।’’

जब उनसे पूछा गया कि उनके दृष्टिकोण से केंद्र इस कदम पर क्यों विचार कर रहा है तो चौधरी ने जवाब दिया, ‘‘भाजपा महंगाई नियंत्रित करने और बेरोजगारी घटाने का वादा कर सत्ता में आयी थी। केंद्र में करीब एक दशक तक उसके शासन के बाद लोग एक किलो अरहर दाल के लिए ही 200 रुपये दे रहे हैं।’

हालांकि भाजपा और उसके सहयोगी दलों का विचार है कि ‘एक राष्ट्र , एक चुनाव’ से चुनाव कराने पर आने वाले भारी खर्च में कमी आयेगी।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को इससे पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक साथ लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव कराने से संसाधनों पर बोझ काफी घटेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड