देश की खबरें | कौशांबी में जहरीली टॉफी खाने से एक और बच्‍ची की मौत, मृतक संख्या तीन हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात को वासुदेव प्रजापति की दो बेटियां साधना (सात) और शालिनी (चार) घर की छत पर सो रही थी।

पुलिस ने बताया कि जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात को वासुदेव प्रजापति की दो बेटियां साधना (सात) और शालिनी (चार) घर की छत पर सो रही थी।

पुलिस के मुताबिक, रात में प्रजापति के पड़ोसी शिव शंकर ने कथित रूप से जहरीली टॉफियां बच्चियों के बिस्तर के पास फेंक दी थी जिन्हें साधना व शालिनी ने उठा लिया था और उन्होंने अपनी दो चचेरी बहनों वर्षा (सात) व आरुषि (चार) के साथ मिल बांटकर इन टॉफियों को खा लिया।

पुलिस ने बताया कि टॉफियां खाने के बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इस्माइलपुर लेकर गए, लेकिन वहां स्थिति में ना सुधार होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल से बृहस्पतिवार की शाम चारों बच्चियों को गंभीर हालत में प्रयागराज के सरोजिनी नायडू बाल चिकित्सालय रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान साधना और शालिनी की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह इलाज के दौरान वर्षा की भी मौत हो गई जबकि चौथी बच्ची आरुषि की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहरीली टॉफी फेंकने के आरोप में शिव शंकर के विरुद्ध प्रजापति की तहरीर पर हत्या समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपी शिव शंकर (37) ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पहली पत्नी ने साल भर पहले फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी और फिर उसकी दूसरी पत्नी ने भी दो माह पहले जहर खाकर अपनी जान दे दी थी।

उसने पुलिस को बताया कि इसके बाद आस-पड़ोस के लोग उसके ऊपर टीका टिप्पणी करते थे जिसके कारण बदले की भावना से ग्रस्त होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास