Polio In Pakistan: पाकिस्तान में मिला पोलियो का एक और मामला, इस साल कुल छह मामले की गई दर्ज

पाकिस्तान में पोलियो का एक और मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद इस संक्रमण के मामले बढ़कर छह हो गए हैं

(Photo Credit : Twitter)

Polio In Pakistan: इस्लामाबाद, तीन दिसंबर पाकिस्तान में पोलियो का एक और मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद इस संक्रमण के मामले बढ़कर छह हो गए हैं. देश से इस बीमारी को खत्म करने की पाकिस्तान की कोशिशों को झटका लगा है, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम प्रांत के खैबर-पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले की रहने वाली नौ महीने की बच्ची में वायरस मिला है और उसे लकवा मार गया है. यह भी पढ़ें: पीओके के गिलगित बलतिस्तान में बस पर हमले के सिलसिले में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यह पोलियो का चौथा मामला मिला है. अन्य दो मामले सिंध प्रांत में मिले थे.

पिछले साल देश में पोलियो के 20 मामले सामने आए थे. हालांकि, पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2021 में स्थिति बेहतर थी क्योंकि देश में पोलियो का सिर्फ एक मामला मिला था.

संघीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नदीम जान ने पोलियो का एक नया मामला मिलने पर मायूसी जाहिर की है.

उन्होंने एक बयान में कहा, "मुझे बहुत दुख है कि इस वायरस ने एक और बच्चे से सेहतमंद जिंदगी जीने और अपनी क्षमता के अनुरूप जीने का मौका छीन लिया है."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड