देश की खबरें | ट्यूशन शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक और गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ट्यूशन पढ़ाने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

लखनऊ, 19 अक्टूबर ट्यूशन पढ़ाने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

शनिवार को राजधानी के विभूतिखंड के कठौता इलाके में ट्यूशन पढ़ाने वाली एक युवती से ऑटो सवार दो बदमाशों ने कथित रूप से बलात्कार किया था। इस मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, तथा हुसड़िया इलाके के चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था ।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्राची सिंह ने बुधवार को बताया, ‘‘दूसरे भगोड़े आरोपी इमरान के कठौता के पास होने की जानकारी मिली थी। वह एक मोटरसाइकिल पर सवार था और पुलिस दल द्वारा गिरफ्तारी का प्रयास किये जाने पर उसने गोली चला दी । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।’’

पुलिस के अनुसार, युवती ने शनिवार को कठौता चौराहे पर दमकल केंद्र के निकट ट्यूशन पढ़ाने के बाद अपने घर के लिए ऑटो रिक्शा लिया था।

उन्होंने कहा कि युवती ने बताया कि ऑटो में ड्राइवर के अलावा एक अन्य यात्री भी बैठा था ।

युवती ने बताया था,‘‘ जब आटो गलत रास्ते पर जाने लगा तो मैं चिल्लाई लेकिन वे आटो को एक अंधेरे इलाके में ले गए और करीब तीन घंटे तक दोनों ने बारी बारी से मेरे साथ बलात्कार किया।’’

उसके अनुसार,‘‘ उन्होंने मेरे सिर पर वार कर मुझे घायल कर दिया। मेरा फोन छीन लिया । जब वे मुझे वापस ले जा रहे थे तो सीएनजी भरवाने के लिए रूके । इस बीच एक व्यक्ति ने मुझे पकड़े रखा और मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मुझे हुसड़िया चौराहे पर फेंक दिया।’’

प्राची सिंह ने सोमवार को पीटीआई- को बताया था कि घटना के एक आरोपी आकाश तिवारी (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है और हुसड़िया इलाके के चौकी प्रभारी हुसैन अब्बास को कर्तव्य में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\