देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तार, दो हिरासत में लिये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के सिलसिले में बुधवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा दो अन्य को हिरासत में लिया। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, सात अक्टूबर पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के सिलसिले में बुधवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा दो अन्य को हिरासत में लिया। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उत्तरी 24 परगना में नगर निकाय के पार्षद शुक्ला की रविवार शाम को यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर टीटागढ़ में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 829 नए केस पाए गए, 10 की मौत: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारी ने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने टीटागढ़ रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कई स्थानों पर छापा मारा और उन्हें पकड़ा था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘टीटागढ़ के समीप के एक चौराहे के निकट के एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने के बाद हमने मोटरसाइकिल पर सवार लोगों की पहचान की। ये उस स्थान पर मौजूद थे जहां रविवार को शुक्ला की हत्या की गयी थी। ऐसा जान पड़ता है कि ये ऐसे लोग हैं जो इस वारदात को अंजाम देने के लिए पड़ोसी राज्यों से आये थे। हम उनका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जांच चल रही है।’’
यह भी पढ़े | दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री से परमिट राज हटाने को लेकर लिए कई अहम फैसले.
उन्होंने कहा कि इस मामले में अबतक तीन लोग गिरफ्तार किये गये हैं।
इस बीच, फॉरेंसिक विशेषज्ञों का एक दल बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचा और उसने जांच प्रक्रिया के तहत वहां से नमूने लिये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)