देश की खबरें | नक्सलियों की तलाश के दौरान सुरक्षाकर्मी की गोली से मरे रोशन के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा, पत्नी को नौकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के खूंटी जिले में मुरहू में नक्सलियों के तलाश अभियान के दौरान कथित रूप से सुरक्षा बलों की गोली के शिकार हुए रोशन होरो को राज्य सरकार ने दस लाख रुपये की सहायता राशि देने और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

रांची, 24 जून झारखंड के खूंटी जिले में मुरहू में नक्सलियों के तलाश अभियान के दौरान कथित रूप से सुरक्षा बलों की गोली के शिकार हुए रोशन होरो को राज्य सरकार ने दस लाख रुपये की सहायता राशि देने और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा, ‘‘यह घटना दुःखद है। कोई भी किसी की जान पुनः वापस नहीं ला सकता, इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। मृतक के परिजनों पर क्या गुजर रहा होगा। इसका एहसास है मुझे। राज्य सरकार के संज्ञान में मामला आया है। सरकार मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर WHO की चेतावनी, कहा- अगले हफ्ते तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 1 करोड़ हो सकते हैं.

सोरेन ने कहा, ‘‘फिलहाल मृतक रोशन होरो की पत्नी जोसपिना होरो को दस लाख रुपये एवं मुरहू प्रखंड कार्यालय में कानून सम्मत नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी।’’

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनसे मिलने आये रोशन होरो के परिजनों से बातचीत के दौरान यह निर्देश दिये। मृतक की पत्नी और अन्य परिजन आज यहां मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मिलने आये थे।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से बिहार में अब तक 8,273 लोग संक्रमित, 6,106 लोग हुए ठीक: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रोशन होरो मुरहू थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह गांव का रहने वाला था। 20 मार्च 2020 को गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस क्रम में 34 वर्षीय रोशन होरो अपनी बाइक से वहां पहुंचा और कथित तौर पर सीआरपीएफ के जवानों द्वारा चलाई गई गोली से उसकी मौत हो गई थी।’’

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को निर्देश दिया कि रोशन होरो के परिजनों को राशन कार्ड, आवास योजना से अच्छादित करने और उसकी दो बच्चियों की पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

, इन्दु,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\