देश की खबरें | मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित ‘साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एसईसीएल) के खदान क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोरबा, 26 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित ‘साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एसईसीएल) के खदान क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसईसीएल की गेवरा खदान क्षेत्र में नाली निर्माण के दौरान मिट्टी में दबने से विशाल नायक (26) की मौत हो गई तथा करण और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि गेवरा खदान के चार नंबर गेट के करीब नाली निर्माण का काम एक निजी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। शुक्रवार शाम को निर्माण कार्य के दौरान नाली की मिट्टी ढह गई। इस घटना में विशाल और करण मबले में दब गए तथा एक व्यक्ति पत्थर लगने से घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद विशाल और करण को मलबे से बाहर निकाला गया तथा उन्हें स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि करण को बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा झारखंड निवासी उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)