देश की खबरें | कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, छह की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के एक गांव के निकट कार और बाइक के बीच हुई भिडंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक व कार में सवार पांच लोगों समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जींद, एक मार्च हरियाणा के जींद जिले के एक गांव के निकट कार और बाइक के बीच हुई भिडंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक व कार में सवार पांच लोगों समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि हाट तथा कारखाना गांव के बीच मंगलवार की दोपहर हुयी यह भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार तथा बाइक के परखचे उड़ गये ।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मोहित (16) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत नाजुक है ।

पुलिस ने बताया कि जिले के बडौदा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान ईश्वर के रूप में की गयी है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।

उन्होंने बताया कि जिले के जुलाना थाने के लिजवाना कलां गांव से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भिजवाया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\