देश की खबरें | बिहार विधायिका का सोमवार को एक दिन का मॉनसून सत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य सोमवार को एक दिन के संक्षिप्त मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे। नवंबर में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले संभवत: यह सदनों की आखिरी बैठक होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, दो अगस्त बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य सोमवार को एक दिन के संक्षिप्त मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे। नवंबर में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले संभवत: यह सदनों की आखिरी बैठक होगी।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के साये में हो रहा यह सत्र पहला अवसर होगा जब विधायिका का कामकाज विधानसभा परिसर से दूर होगा।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कमला रानी वरुण के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकट की अपनी संवेदनाएं.

पिछले हफ्ते जारी एक अधिसूचना में, राज्यपाल फागू चौहान ने सत्र को आधुनिक, साफ-सुथरे ‘ज्ञान भवन’ परिसर में आयोजित करने की अनुमति दी थी। यह परिसर ऐतिहासिक गांधी मैदान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है।

जगह का यह बदलाव, शारीरिक दूरी संबंधी नियमों का पालन करने के कारण जरूरी हो गया था। 243 सदस्यीय विधानसभा की बैठक ज्ञान भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित विशाल सभागार में होगी जहां 800 लोगों के बैठने की क्षमता है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना से मौत, लखनऊ में चल रहा था इलाज.

75 सदस्यीय विधान परिषद की बैठक एक छोटे सभागार में होगी जहां 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। विधान परिषद की 20 सीटें रिक्त हैं।

राज्यपाल की अधिसूचना में विधानसभा सत्र के लिए चार दिन के कार्यक्रम का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन इसे संक्षिप्त करने का फैसला विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी द्वारा शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में लिया गया।

सत्र को छोटा करने का निर्णय राज्य भर में खासकर राजधानी पटना में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया।

इससे पहले मार्च में जब बजट सत्र के लिए सदनों की बैठक हो रही थी, उस वक्त भी वैश्विक महामारी के प्रकोप की शुरुआत के कारण निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले उन्हें स्थगित करना पड़ा था।

विधानसभा सचिवालय की ओर से प्राप्त एक पत्र के मुताबिक, ज्ञान भवन में फेस मास्क, सैनेटाइजर और एंटीजन जांच किट उपलब्ध कराये जाएंगे।

ज्ञान भवन पर ट्रैफिक ज्यादा रहने के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने आसपास के इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\