देश की खबरें | पत्रकार पर हमले में एक गिरफ्तार,प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ललितपुर जिले में जाखलौन थाना क्षेत्र के धोर्रा गांव में सड़क निर्माण के कार्यों का समाचार संकलन करते समय ग्राम प्रधान के बेटों ने एक स्थानीय पत्रकार के ऊपर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया। पत्रकार की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ललितपुर, नौ नवंबर ललितपुर जिले में जाखलौन थाना क्षेत्र के धोर्रा गांव में सड़क निर्माण के कार्यों का समाचार संकलन करते समय ग्राम प्रधान के बेटों ने एक स्थानीय पत्रकार के ऊपर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया। पत्रकार की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

इस सिलसिले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से छिपाए गए हथियार और गोला बारूद बरामद किए: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जाखलौन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयप्रकाश चौबे ने सोमवार को बताया, “धोर्रा गांव में पत्रकार विनय तिवारी (35) के ऊपर जानलेवा हमले की यह घटना शनिवार की है।”

उन्होंने बताया, “पत्रकार तिवारी भी धोर्रा गांव के ही रहने वाले हैं। उस गांव में अभिषेक मिश्रा की मां ग्राम प्रधान हैं और प्रधानी का पूरा काम अभिषेक ही करते हैं।”

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Results: बिहार में चुनाव नतीजों से पहले भाजपा कार्यकर्ता पटना में बना रहे हैं लड्डू, कहा-हमें पूरा भरोसा एनडीए की सरकार बनेगी.

एसएचओ ने बताया, “गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत एक संपर्क मार्ग (सड़क) का निर्माण हो रहा है। शनिवार को विजय तिवारी वहां पहुंचकर निर्माण कार्य का वीडियो बनाने लगे, इसी बात में दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ, फिर ग्राम प्रधान के बेटों ने लाठी-डंडों से पत्रकार की बुरी तरह से पिटाई कर दी है।”

चौबे ने बताया, “इस सिलसिले में ग्राम प्रधान सहित पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-307 (हत्या का प्रयास), 323 (मारपीट), 504 (गाली गलौज) और 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अभिषेक मिश्रा को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

उन्होंने बताया, “पत्रकार की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए ललितपुर के जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।”

पीड़ित पत्रकार के परिजनों ने आरोप लगाया, “मुख्य आरोपी अभिषेक मिश्रा एक राज्य मंत्री का करीबी है और उसके पिता जिला स्तरीय भाजपा के नेता हैं। इसलिए सूचना देने के बाद भी थाना पुलिस तुरंत सक्रिय नहीं हुई थी।”

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\