जरुरी जानकारी | ओएनडीसी बन सकता है अगला यूपीआई : वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूपीआई की तर्ज पर ही डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) भारत के सबसे सफल डिजिटल उत्पादों में से एक बन सकता है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को यह भरोसा जताया।

गांधीनगर, पांच जुलाई यूपीआई की तर्ज पर ही डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) भारत के सबसे सफल डिजिटल उत्पादों में से एक बन सकता है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को यह भरोसा जताया।

वैष्णव के अनुसार, ओएनडीसी उन उद्यमियों की मदद कर सकता है, जो ई-कॉमर्स, बी2बी (थोक व्यापार) या सीधे ग्राहकों के साथ काम कर रहे हैं।

वैष्णव ने कहा, ‘‘क्या हम अगला यूपीआई बनाने के लिए ओएनडीसी का विस्तार कर सकते हैं? मैं आप सभी से इसपर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध करता हूं। हमारा मानना ​​है कि ओएनडीसी अगला यूपीआई हो सकता है। जरा विचार कीजिए कि आप अपने कारोबार के लिए इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।’’

उन्होंने डिजिटल इंडिया सप्ताह-2022 के तहत यहां महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप सम्मेलन’ का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही।

केंद्र ने अप्रैल में पायलट आधार पर दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, भोपाल, शिलॉन्ग और कोयंबटूर यानी पांच शहरों में ओएनडीसी की शुरुआत की थी। यह इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क के जरिये वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान के सभी पहलुओं के लिए एक खुले मंच को बढ़ावा देने की सरकार की पहल है।

इस मंच का उपयोग करके उपभोक्ता किसी भी ओएनडीसी संगत एप्लिकेशन या मंच का उपयोग करके विक्रेता, उत्पाद या सेवा की खोज कर सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए अधिक विकल्प मिलते हैं।

वैष्णव ने अपने संबोधन में स्टार्टअप उद्यमियों से यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) को अपनाने का भी आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू