देश की खबरें | 2006 में आज ही के दिन प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन हुआ था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया में ऐसे बहुत से फनकार हुए हैं, जो किसी एक देश की सरहदों तक सीमित नहीं रहे। ऐसे भी लोग हुए, जिन्होंने किसी एक साज के साथ खुद को ऐसा जोड़ लिया कि दोनों एक-दूसरे का पर्याय बन गए।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दुनिया में ऐसे बहुत से फनकार हुए हैं, जो किसी एक देश की सरहदों तक सीमित नहीं रहे। ऐसे भी लोग हुए, जिन्होंने किसी एक साज के साथ खुद को ऐसा जोड़ लिया कि दोनों एक-दूसरे का पर्याय बन गए।

बांसुरी के साथ हरि प्रसाद चौरसिया, तबले के साथ उस्ताद अल्लाह रक्खा खां और उनके पुत्र उस्ताद जाकिर हुसैन, सितार के साथ पंडित रविशंकर और शहनाई के साथ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें तो वह अपने फन में इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। इतिहास में 21 अगस्त का दिन भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है।

देश-दुनिया के इतिहास में 21 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1790 : जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।

1915 : पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938 : इटली के हाई स्कूल में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।

1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।

1959 : हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

1968 : चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो के जरिये पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।

1997 : पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।

1986 : कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत।

1988 : भारत-नेपाल सीमा पर आए तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।

2003 : संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव कोफी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

2005 : बांग्लादेश और भारत के बीच संघर्ष विराम समझौता।

2006 : भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन।

2008 : चंद्र अभियान के लिए भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

2008 : श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली ‘कारवां-ए-अमन’ बस सेवा फिर शुरू।

2012 : अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार