देश की खबरें | हाथरस दुष्कर्म मामले पर विजयवर्गीय ने कहा : ‘‘उत्तरप्रदेश में कभी भी पलट सकती है कार’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में ‘‘अपराधियों को ले जाने वाला वाहन कभी भी पलट सकता है।’’

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 30 सितंबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में ‘‘अपराधियों को ले जाने वाला वाहन कभी भी पलट सकता है।’’

उत्तरप्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पूछे गए सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। त्वरित अदालत में सुनवाई होगी और मुझे लगता है कि थोड़ा सब्र करना चाहिये...सब आरोपी जेल जाएंगे क्योंकि मैं जानता हूं कि उत्तरप्रदेश में योगी जी मुख्यमंत्री हैं...वहां कभी भी गाड़ी पलट जाती है।’’

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत और चीन एलएसी पर सैनिकों के पीछे हटने के लिए जल्द बैठक करने पर सहमत.

विजयवर्गीय परोक्ष तौर पर कुख्यात अपराधी विकास दुबे और एक अन्य अपराधी फिरोज खान की मौत के मामले का हवाला दे रहे थे। फिरोज हाल ही में पुलिस दल की कार पलटने के कारण हुए हादसे में मारा गया।

विजयवर्गीय यहां पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य केन्द्रीय मंत्री भी आये हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Pandemic: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर DGCA का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल कॉमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स के निलंबन को 31 अक्टूबर तक बढ़ाया.

उल्लेखनीय है कि विकास दुबे को ले जा रही उत्तरप्रदेश पुलिस की गाड़़ी कानपुर के पास पलट गयी थी। उसके बाद भागने की कोशिश करते समय पुलिस मुठभेड़ में दुबे मारा गया था। हाल में अपराधी फिरोज खान को मुम्बई से लखनऊ ले जा रही उत्तरप्रदेश पुलिस की गाड़ी गुना के पास पलट गयी थी। इसमें फिरोज की मौत हो गयी।

बाबरी ढांचा ढहाने के मामले में अदालत के फैसले पर विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या में राम मंदिर बनाने की इजाजत देने के बाद तो इस मामले में कुछ बचा ही नहीं।’’

अदालत के इस फैसले पर कांग्रेस द्वारा की जा रही आलोचना पर उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है और वह केवल विरोध करने के लिये इसका विरोध कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\