देश की खबरें | नेट के पहले दिन भारत के कई केंद्रों मे तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के पहले दिन शनिवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों से तकनीकी गड़बड़ी की खबरें मिलीं और कई परीक्षार्थियों ने सोशल मीडिया पर आपबीती सुनाई।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के पहले दिन शनिवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों से तकनीकी गड़बड़ी की खबरें मिलीं और कई परीक्षार्थियों ने सोशल मीडिया पर आपबीती सुनाई।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों के अनुसार, जिन केंद्रों में सर्वर की समस्या आई है, वहां परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जाएगा।

एक परीक्षार्थी कबल्यापति मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘परीक्षा का बेहद गैर-जिम्मेदाराना प्रबंधन... दिसंबर 2021 और जून 2022 के विलय चक्र में यूजीसी नेट की पहली पाली के पहले दिन उम्मीदवारों को सर्वर शुरू होने के लिए दो घंटे की लंबी प्रतीक्षा (सुबह नौ बजे के बजाय परीक्षा 11 बजे शुरू हुई)करनी पड़ी।’’

एक अन्य परीक्षार्थी अरहाम अली खान ने ट्वीट किया, ‘‘नेट/जेआरएफ की आज होने वाली परीक्षा एनटीए के सर्वर में कोई गड़बड़ी आ जाने के कारण आयोजित नहीं हो पाई। छात्रों को नोएडा के सेक्टर 62 स्थित जेएसएस संस्थान में तीन घंटे इंतजार करना पड़ा और इसके बाद वे वहां से चले गए। यह पुन: कब आयोजित होगी?’’

जिन राज्यों से ये शिकायतें मिली हैं, उनमें ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

एनटीए अधिकारियों ने कहा कि वे गड़बड़ी के कारणों की जांच कर रहे हैं।

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जिन केंद्रों में तकनीकी गड़बड़ी आई, उनके प्रत्याशियों को परीक्षा में बैठने का एक और मौका मिलेगा। हम गड़बड़ी के कारणों की भी जांच कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\