देश की खबरें | 'देवदास' के 19 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने कहा- प्यार के लिए शुक्रिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'देवदास' की 19वीं वर्षगांठ पर पुरानी यादें ताजा की और दर्शकों को इतने सालों तक प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया।

मुंबई, 12 जुलाई बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'देवदास' की 19वीं वर्षगांठ पर पुरानी यादें ताजा की और दर्शकों को इतने सालों तक प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में खान ने हताश और शराबी प्रेमी देवदास के मुख्य किरदार को निभाया था।

"देवदास" 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी और इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित-नेने, किरण खेर और जैकी श्रॉफ ने भी अभिनय किया था।

55 वर्षीय अभिनेता ने इस उपलब्धि पर फिल्म सेट की कई तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ लिखा, "माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, जैकी श्राफ, किरण खेर और पूरी टीम भंसाली के नेतृत्व में देर रात, सुबह तक काम करती थी। प्यार के लिए धन्यवाद।"

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के इसी नाम के 1917 के बंगाली उपन्यास पर आधारित, फिल्म में देवदास मुखर्जी (खान) की कहानी है, जो एक बहुत ही धनी घराने का वारिस है और कानून में स्नातक है, जो अपने बचपन की दोस्त पार्वती "पारो" (ऐयवर्या राय) से शादी करने के लिए लंदन से लौटता है।

हालांकि, उनका परिवार उनकी शादी को अस्वीकार कर देता है, जिससे वह शराबी बन जाता है।

देवदास के दोस्त चुन्नीलाल की भूमिका निभाने वाले श्रॉफ ने भी फिल्म के 19 साल पूरे होने पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपनी पुरानी यादें साझा की और दर्शकों का आभार जताया।

"देवदास" का प्रीमियर 2002 के कान फिल्म समारोह में हुआ था। इस फिल्म ने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\