देश की खबरें | पुलवामा हमले की वर्षगांठ पर राजनाथ ने कहा, देश शहीद जवानों के बलिदान को नमन करता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में 2019 के आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश इन जवानों के साहस और बलिदान को नमन करता है।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में 2019 के आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश इन जवानों के साहस और बलिदान को नमन करता है।

सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में अपना बलिदान देने वाले बहादुर जवानों के प्रति मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। यह देश वीरगति को प्राप्त हुए इन जवानों के साहस और बलिदान को नमन करता है। उनके परिवारों के साथ पूरा देश मज़बूती के साथ खड़ा है।’’

ज्ञात हो कि एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले में अपने वाहन से टक्कर मार कर विस्फोट किया था। इस हमले में 40 से अधिक सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।

जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्विटर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे साहसी जवानों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने 2019 में पुलवामा में आज ही के दिन अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हम अपनी सतर्कता बनाए रखते हुए और सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू