देश की खबरें | गणतंत्र दिवस पर सीआरपीएफ की महिला मार्चिंग बैंड टुकडी करेगी पथ संचलन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला पथ संचलन एवं बैंड टुकड़ी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला पथ संचलन एवं बैंड टुकड़ी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह टुकड़ी फिलहाल कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए अभ्यास कर रही है। उसे गणतंत्र दिवस 2023 के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय किये गये ध्येय वाक्य ‘नारी शक्ति’ के तहत शामिल किया गया है।

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ‘महिला सशक्तीकरण’ के विषय पर एक झांकी भी तैयार कर रहा है। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की सभी शाखाएं को जगह मिलेगी। सीआरपीएफ में करीब 3.25 लाख कर्मी हैं।

सीआरपीएफ के अलावा अन्य सीएपीएफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हैं और उन सभी में महिला कर्मी हैं।

भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक वैविध्य को प्रदर्शित करने वाला यह परेड हर साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर निकाला जाता है और यह राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट होते हुए लालकिले तक जाता है।

देश की अंदरुनी सुरक्षा से जुड़ा मुख्य बल सीआरपीएफ को मोटे तौर पर वामचरमपंथ के खतरे का मुकाबला करने, जम्मू कश्मीर में आतंकवादी विरोधी अभियानों और पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों में तैनात किया जाता है।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार सीआरपीएफ ने 2022 में 128 मुठभेड़ों में 148 आतंकवादियों एवं माओवादियों का सफाया किया।

अधिकारियों ने बताया कि उनमें जम्मू कश्मीर में मारे गये 135 आतंकवादी तथा वाम चरमपंथ प्रभावित राज्यों में सफाया किये गये 12 नक्सली तथा असम में मारा गया एक उग्रवादी शामिल है। सीआरपीएफ ने पिछले साल 1883 चरमपंथियों (आतंकवादियों, माओवादियों और उग्रवादियों) को पकड़ा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\