देश की खबरें | जन्माष्टमी पर भागवत भवन में रेशम के धागों से बनी ‘हरि चंद्रिका’ पोशाक धारण कर दर्शन देंगे राधाकृष्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने के लिए समूचा ब्रज तैयार है। मथुरा-वृन्दावन, गोकुल-महावन, नन्दगांव-बरसाना, गोवर्धन आदि शहरों और मंदिरों को बड़े ही जतन से सजाया गया है। मुख्य चौराहों पर लोक कलाकार स्थानीय कलाओं का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

मथुरा, 29 अगस्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने के लिए समूचा ब्रज तैयार है। मथुरा-वृन्दावन, गोकुल-महावन, नन्दगांव-बरसाना, गोवर्धन आदि शहरों और मंदिरों को बड़े ही जतन से सजाया गया है। मुख्य चौराहों पर लोक कलाकार स्थानीय कलाओं का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर भागवत भवन में स्थित भगवान राधाकृष्ण के युगल विग्रह को पहनाई जाने वाली पोशाक सात कारीगरों द्वारा सात माह की अथक मेहनत के बाद रेशम के महीन धागों से बनी ‘हरि चंद्रिका’ पोशाक तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी यही पोशाक पहनेंगे और मंगला आरती के समय इसी पोशाक में दर्शन देंगे।

स्थानीय लोगों के साथ-साथ ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2021’ मना रहे उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने बाहर से 600 कलाकारों को आमंत्रित किया है। जो यहां के विशाल रामलीला मैदान व कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर के आसपास के चौराहों पर विशेष रूप से स्थापित किए गए मंचों पर अपनी कला का जादू बिखेर रहे हैं, वहीं तीन दर्जन चित्रकार हर दीवार-कूंचे पर कृष्ण कलाओं को चित्रित कर रहे हैं।

परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नगेंद्र प्रताप ने बताया, छह सौ कलाकार के 50 दल बनाए गए हैं। जिनमें से सबसे बड़ा दल रामलीला मैदान पर अपनी प्रस्तुतियां दे रहा है। इसके अलावा शहर में करीब एक दर्जन अन्य तथा वृन्दावन व गोकुल में भी मंच बनाए गए हैं। जहां दोपहर से भगवान की लीलाओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु हो गए हैं जो मंगलवार तक अनवरत चलेंगे।

पर्व को देखते हुए शहर में कड़े सुरक्षा बंदो बस्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित नगर निगम आयुक्त अनुनय झा ने पूरे शहर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं साफ-सफाई का जायजा लिया।

ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा के लिए 320 उप निरीक्षक, 1500 सिपाहियों के साथ ही दस कंपनी पीएसी तैनात की जा रही हैं।

उन्होंने बताया, जन्मस्थान परिसर में अग्निशमन दस्ता, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, खुफिया दस्ते आदि पहले से ही तैनात हैं। हर श्रद्धालु को पूरी जांच के पश्चात ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया, शहर में वाहनों का प्रवेश बंद कर सभी प्रवेश मार्गों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\