देश की खबरें | उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी से कामकाज शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यहां सोमवार को प्रशासनिक काकाज को शीतकालीन राजधानी में स्थानांतरित करने की वार्षिक प्रथा के तहत सोमवार को यहां सिविल सचिवालय से कामकाज शुरू कर दिया।

जम्मू, 11 नवंबर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यहां सोमवार को प्रशासनिक काकाज को शीतकालीन राजधानी में स्थानांतरित करने की वार्षिक प्रथा के तहत सोमवार को यहां सिविल सचिवालय से कामकाज शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव, प्रशासनिक सचिव और विभागाध्यक्षों ने भी जम्मू से अपना काम शुरू कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के 23 अक्टूबर के आदेश के अनुसार, केवल प्रशासनिक सचिव और शीर्ष विभागाध्यक्ष ही सीमित दरबार स्थानांतरण के तहत श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित होंगे।

आदेश में कहा गया है कि श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय भी कार्यरत रहेगा।

जम्मू कश्मीर में लंबे समय से जारी यह वार्षिक परंपरा 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान रोक दी गई थी। घाटी में कड़ाके की ठंड की स्थिति के कारण अक्टूबर से मई तक शासन को श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित कर दिया जाता है।

अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पुनर्गठन के बाद से राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं।

इससे पहले वह 2009 से 2014 तक जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे थे, जब यह एक पूर्ण राज्य था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\