खेल की खबरें | ओलंपिक नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार है : पूर्व विजेता यूनुस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के पूर्व बैंकर यूनुस ने शुक्रवार को तोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में ओलंपिक से जुड़ा पुरस्कार प्राप्त करने से पहले एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह (ओलंपिक) एक उम्मीदवार के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए यह एक बहुत अच्छा मामला है।’’

बांग्लादेश के पूर्व बैंकर यूनुस ने शुक्रवार को तोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में ओलंपिक से जुड़ा पुरस्कार प्राप्त करने से पहले एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह (ओलंपिक) एक उम्मीदवार के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए यह एक बहुत अच्छा मामला है।’’

यूनुस ने उत्तर और दक्षिण कोरियाई एथलीटों को 2018 प्योंगचांग शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में एक झंडे के नीचे मार्च करने का हवाला देते हुए कहा कि ओलंपिक ने खेलों के जरिये शांति स्थापित की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वह शांति नहीं है तो मुझे नहीं पता कि यह क्या है। निश्चित रूप से ओलंपिक के पास यह मानने का एक शानदार कारण है कि वह एक दिन शांति पुरस्कार जीत सकता है।’’

उनकी टिप्पणी 2022 बीजिंग शीतकालीन खेलों से सात महीने पहले आयी है। चीन पर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में मुस्लिम अल्पसंख्यक उइगर लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप है। इसके कारण कुछ कार्यकर्ता इन (बीजिंग 2022) खेलों को ‘नरसंहार खेलों’ के नाम से संबोधित कर रहे है।

यूनुस से जब पूछा गया कि था ऐसी स्थिति में खेलों को चीन के साथ जुड़ना चाहिए? तो उन्होंने ओलंपिक संघर्ष विराम की प्राचीन परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘ ओलंपिक की पूरी भावना एक साथ आने की है। प्राचीन यूनान में संघर्ष विराम के कारण प्रतिद्वंद्वी शहर-राज्यों के एथलीटों और दर्शकों को इस कार्यक्रम में भाग लेने और घर लौटने की अनुमति दी गई थी।’’

यूनुस को शुक्रवार को आईओसी का ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार मिलेगा जो लोगों को शिक्षा, विकास और खेल में शांति के लिए किये गये उनके काम के लिए दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\