खेल की खबरें | अगले सप्ताह दी जाएगी ओलंपिक दल के तीरंदाजों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय तीरंदाजों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक अगले सप्ताह ग्वाटेमाला सिटी में होने वाले आगामी विश्व कप चरण एक के लिये रवाना होने से पहले दी जायेगी। टीम अभी यहां सैन्य खेल संस्थान में अभ्यास कर रही है।

पुणे, तीन अप्रैल तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय तीरंदाजों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक अगले सप्ताह ग्वाटेमाला सिटी में होने वाले आगामी विश्व कप चरण एक के लिये रवाना होने से पहले दी जायेगी। टीम अभी यहां सैन्य खेल संस्थान में अभ्यास कर रही है।

विश्व कप के पहले चरण का आयोजन 19 अप्रैल से किया जायेगा और कोविड काल में यह सीनियर तीरंदाजों के लिये पहला टूर्नामेंट होगा।

तीरंदाज तीन विश्व कप में हिस्सा लेंगे और तीसरा विश्व कप जुलाई में होने वाले तोक्यो ओलंपिक से पहले ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा।

टीकाकरण अभियान के तहत संस्थान सभी तीरंदाजों का टीकाकरण करवा रहा है जिसमें आठ मुख्य भारतीय - पुरूषों में अतनु दास, तरूणदीप रॉय, प्रवीण जाधवन और बी धीरज (रिजर्व) और महिलाओं में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमोलिका बारी और मधु वेदवान (रिजर्व) - तीरंदाज शामिल हैं।

सैन्य खेल संस्थान के अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘उन्हें आठ मार्च को कोविशील्ड की पहली खुराक दी गयी थी जबकि दूसरी खुराक अगले सप्ताह (सात अप्रैल) दी जायेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘16 सदस्यीय सीनियर भारतीय दल में हर किसी को टीके की पहली डोज दे दी गयी है जिसमें कोच और सहयोगी स्टाफ भी शामिल है। हमने सेना के 29 तीरंदाजों - 20 रिकर्व और नौ कम्पाउंड वर्ग - का भी टीकाकरण कराया है। ’’

अभी तक भारत ने पुरूष वर्ग में टीम कोटा और महिला वर्ग में एक व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया है। महिला टीम के पास क्वालीफाई करने का अंतिम मौका पेरिस में 21 से 27 जून तक होने वाले विश्व कप के तीसरे चरण में होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी