खेल की खबरें | ओलंपिक जाने वाली रिले धाविका किरण पहल ने स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक जा रही हरियाणा की किरण पहल ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 50 . 92 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीत लिया ।

पंचकूला, 28 जून ओलंपिक जा रही हरियाणा की किरण पहल ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 50 . 92 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीत लिया ।

किरण ने 50 . 95 सेकंड का ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क दूसरी बार पार किया । हरियाणा की दीपांशी ने रजत और आंध्र प्रदेश की ज्योतिका श्री दंडा ने कांस्य पदक जीता । ज्योतिका भी पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की सदस्य है ।

मध्यम दूरी के धावक परवाज खान ने 1500 मीटर में तीन मिनट 42 . 95 सेकंड के साथ स्वर्ण जीता ।

पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर में 10 . 32 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता । ओडिशा के अनिमेष कुजुर को रजत और असम के अमलान बोरगोहेन को कांस्य पदक मिला ।

महिला वर्ग में कर्नाटक की एस एस स्नेहा विजयी रहीं । महिलाओं के 1500 मीटर वर्ग में के एम दीक्षा तीसरे स्थान पर रही जबकि पश्चिम बंगाल की लिली दास ने जीत दर्ज की । दिल्ली की चंदा दूसरे स्थान पर रही ।

पुरूषों के 400 मीटर फाइनल में मोहम्मद अनस ने फोटो फिनिश में मुहम्मद अजमल को हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े