खेल की खबरें | ओलंपियाड जीत आशाजनक शुरुआत लेकिन भारत में महिला शतरंज को लंबा रास्ता तय करना है: आनंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शतरंज ओलंपियाड में भारत की ऐतिहासिक दोहरी खिताबी जीत से बेहद खुश पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि यह आशाजनक शुरुआत है लेकिन देश में महिला शतरंज के लिए अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है।

मुंबई, 26 सितंबर शतरंज ओलंपियाड में भारत की ऐतिहासिक दोहरी खिताबी जीत से बेहद खुश पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि यह आशाजनक शुरुआत है लेकिन देश में महिला शतरंज के लिए अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है।

भारत ने रविवार को इतिहास रचा जब उसकी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शतरंज ओलंपियाड में पहली बार स्वर्ण पदक जीते।

हाल के दिनों में जहां पुरुषों के खेल की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है और आर प्रज्ञानानंदा और डी गुकेश जैसी युवा भारतीय प्रतिभाएं विश्व मंच पर धूम मचा रही हैं तो वहीं इसके विपरीत महिलाओं के खेल को इस गति से मेल खाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

टेक महिंद्रा ग्लोबल शतरंज लीग के कार्यक्रम के इतर आनंद ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है। मुझे लगता है कि अब भी लंबा रास्ता तय करना है क्योंकि हमें लगातार प्रगति करते रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिक से अधिक लड़कियों को खेलने के लिए प्रेरित किया जाए और मुझे लगता है कि यह परिणाम अधिक लड़कियों को खेलने के लिए प्रेरित करेगा। यही उम्मीद है।‘‘

वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा भारतीयों का मार्गदर्शन करने वाले 54 वर्षीय आनंद ने देश के खिलाड़ियों द्वारा इतिहास रचे जाने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले तो यह बहुत गर्व की बात है कि ऐसा हुआ। ऐसा नहीं है कि परिणाम ने मुझे चौंका दिया, यह कुछ घंटों पहले से ही हो रहा था, इसलिए आप खुद को तैयार करते हैं।’’

आनंद ने कहा, ‘‘लेकिन आपको अचानक यह अहसास होने पर खुशी होती है कि आप दोहरे ओलंपियाड चैंपियन हैं, मैं उन सभी को कई वर्षों से जानता हूं। मुझे व्यक्तिगत रूप से वहां रहना अच्छा लगा। मुझे दो बार राष्ट्रगान सुनने में मजा आया। और मुझे पता था कि पूरी दुनिया ने भारत के प्रदर्शन पर ध्यान दिया है।’’

ओलंपियाड में भारत का प्रदर्शन सराहनीय है लेकिन आनंद ने चेतावनी दी कि अन्य टीमें अपने परिणामों का विश्लेषण करेंगी तथा और भी मजबूत होकर लौटेंगी।

जब उनसे पूछा गया कि भारत को रूस, अमेरिका और चीन के स्तर तक पहुंचने में कितना समय लगेगा तो उन्होंने कहा,‘‘आप जिस भी पैमाने का इस्तेमाल करते हैं, उसके आधार पर आप कह सकते हैं कि भारत नंबर एक या नंबर दो या अधिक से अधिक नंबर तीन है।’’

आनंद ने कहा, ‘‘लेकिन देखिए हर देश वापस जाता है और सबक सीखता है और इसलिए अन्य टीमें अपनी निराशा को स्वीकार करेंगी, वे वापस जाएंगी और वे और भी मजबूत होकर लौटेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेल में ऐसा ही होता है। मुझे नहीं लगता कि हमारे लिए सफलता सुनिश्चित है। लेकिन हमारे पास शानदार खिलाड़ी हैं जो कम से कम अगले दशक तक सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं।’’

आनंद का मानना ​​है कि देश में शतरंज की हालिया सफलता की गति को बरकरार रखने के लिए भारत को जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तलाशना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले, खेल को आगे बढ़ाएं। आधार को बढ़ाए। सभी स्तरों पर खिलाड़ियों का समर्थन करें। ग्लोबल शतरंज लीग जैसे आयोजन इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे बहुत से लोगों को अवसर देते हैं।’’

आनंद ने कहा, ‘‘आप अपनी अपेक्षा से कहीं अधिक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। टीम की जीत, ये सभी चीजें बढ़ावा देंगी। लेकिन हम चाहते हैं कि इस तरह की और भी कई चीजें हों।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट