देश की खबरें | छह महीने से लापता वृद्ध अपने परिवार से मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से करीब छह महीने पहले लापता हुए 85 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में इलाके पाया गया। कमजोर स्मृति की समस्या से जूझ रहे इस बुजुर्ग की छह महीने बाद अपने परिवार से मुलाकात हुई।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से करीब छह महीने पहले लापता हुए 85 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में इलाके पाया गया। कमजोर स्मृति की समस्या से जूझ रहे इस बुजुर्ग की छह महीने बाद अपने परिवार से मुलाकात हुई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में सियासी संकट: CM अशोक गहलोत ने SOG के नोटिस पर दी सफाई, कहा- कई मंत्रियों-नेताओं को भेजा है समन.

उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को प्रभाकर झा ने शिकायत की थी कि उनके पिता देव नारायण झा दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित अपने घर से लापता हो गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि जांच के दौरान जिले की मानव तस्करी निरोधक इकाई की एक टीम को अपने सूत्रों के माध्यम से संगम विहार इलाके में लंबे समय से भटक रहे एक वरिष्ठ नागरिक के बारे में जानकारी मिली।

यह भी पढ़े | Burmese Python: असम के नागांव जिले में बर्मीज अजगर को देख मची खलबली, काफी मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू (Watch Video).

उन्होंने कहा, "हमारे कर्मचारियों ने उन्हें खोजने के लिए कई लोगों को (नारायण झा की) तस्वीरें दिखाईं। शनिवार को टीम को वह संगम विहार इलाके में मिले जिसके बाद वह अपने परिवार से मिल गए।"

इसी तरह एक अन्य घटना में, दो फरवरी को गोविंदपुरी स्थित अपने कार्यालय से लापता हुआ 24 वर्षीय एक व्यक्ति शनिवार को अपने परिवार से मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड