देश की खबरें | दिल्ली के शकूरपुर में वृद्ध महिला के साथ बलात्कार, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी आकाश (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत सुभाष प्लेस पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले दिन में, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने कथित घटना के संबंध में शहर पुलिस को नोटिस जारी किया था।

आयोग ने कहा कि एक झुग्गी में अकेली रह रही 85 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति तड़के लगभग 4 बजे उसकी झुग्गी में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।

आयोग ने दिल्ली के उत्तरपश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त को भेजे अपने नोटिस में कहा, ‘‘महिला ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसके चेहरे पर घूसा मारा, उसके होंठ ब्लेड से काट दिए और उसका गला घोंटने की कोशिश की। उसके पूरे शरीर और निजी अंगों पर भी चोटें हैं।’’

आयोग ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति और यह जानकारी मांगी है कि क्या पुलिस के पास जिले में अकेले रहने वाले सभी बुजुर्गों की सूची है।

डीसीडब्ल्यू ने इस मामले पर पांच सितंबर तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी