देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मिला बंद पड़ा पुराना मंदिर, विहिप ने किया जीर्णोद्धार का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा शहर में एक बंद पड़ा पुराना मंदिर मिलने पर हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है।

बुलंदशहर, 22 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा शहर में एक बंद पड़ा पुराना मंदिर मिलने पर हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और जाटव विकास मंच के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्धार कराने का अनुरोध किया ताकि धार्मिक गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा सके।

विहिप के मेरठ प्रांत के पदाधिकारी सुनील सोलंकी ने बताया कि यह मंदिर वर्ष 1990 से बंद है क्योंकि इस क्षेत्र में रहने वाले हिंदू परिवार पलायन कर गए थे।

सोलंकी ने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें पूजा कराने के लिए मंदिर की सफाई और सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया गया है।

जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने बताया कि मंदिर लगभग 50 वर्ष पुराना है, जिसे मूल रूप से जाटव समुदाय के सदस्यों द्वारा बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 के दंगों के बाद समुदाय ने पलायन कर दिया और तब से मंदिर बंद है।

मंच ने विहिप के साथ समन्वय में मंदिर की पूजा गतिविधियों के पुनरुद्धार का औपचारिक रूप से अनुरोध किया है।

खुर्जा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) दुर्गेश सिंह ने सलमा हाकन मोहल्ले में मंदिर के होने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि जाटव समुदाय ने मंदिर का निर्माण किया था और वहां पूज भी की थी हालांकि समुदाय के पलायन करने के बाद मूर्तियों को जाटव समुदाय के एक परिवार के सदस्य द्वारा कथित तौर पर ले जाया गया और पास की एक नदी में विसर्जित कर दिया गया।

सिंह ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संरचना बरकरार है और स्थल को लेकर कोई विवाद नहीं है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू