जरुरी जानकारी | भारी वर्षा से सोयाबीन फसल को नुकसान की आशंका में तेल तिलहन बाजार में मजबूती का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम के चलते मध्य प्रदेश में तिलहन फसल को नुकसान की आशंका से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन तेल सहित अन्य तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख रहा। मांग न होने के बावजूद पाम एवं पामोलीन तेल कीमतें भी सुधार दर्शाती बंद हुई।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम के चलते मध्य प्रदेश में तिलहन फसल को नुकसान की आशंका से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन तेल सहित अन्य तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख रहा। मांग न होने के बावजूद पाम एवं पामोलीन तेल कीमतें भी सुधार दर्शाती बंद हुई।

कारोबारी सूत्रों का कहना है कि अत्यधिक बरसात के कारण म.प्र. के अलावा पंजाब सहित कुछ अन्य तिलहन उत्पादक क्षेत्रों में फसल को नुकसान की खबर से बम्पर तिलहन उत्पादन की उम्मीदों को ठेस पहुंची है। इसके बाद सटोरियों ने लिवाली तेज कर दी जिससे सरसों, सोयाबीन, मूंगफली जैसे देशी तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से सोयाबीन डीगम और पाम तेल कीमतों में भी तेजी को बल मिला। मलेशिया एक्सचेंज बृहस्पतिवार को 1.5 प्रतिशत की तेजी दर्शाता बंद हुआ।

सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सुधार के बावजूद देश में सस्ते आयात और बेपड़ता कारोबार से देशी तेल तिलहन उद्योग और किसानों में भाव टूटने का खतरा बना हुआ है। ऐसी परिस्थिति में सरकार को बाजार पर अपनी चौकन्नी नजर बनाये रखनी होगी।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

थोक तेल-तिलहन बाजार के बंद भाव बृहस्पतिवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,200- 5,250 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,735- 4,785 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,810- 1,870 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,635 - 1,775 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,745 - 1,865 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,380 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,170 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,280 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,550 से 7,600 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,400 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,000 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,300 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,800- 3,850 लूज में 3,700 -- 3,800 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\