जरुरी जानकारी | तेल खली का निर्यात अगस्त में 71 प्रतिशत बढ़कर 2,82,498 टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल खली का निर्यात अगस्त में 71 प्रतिशत बढ़कर 2,82,498 टन हो गया। व्यापार आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर तेल खली का निर्यात अगस्त में 71 प्रतिशत बढ़कर 2,82,498 टन हो गया। व्यापार आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

पिछले साल इसी महीने में निर्यात 1,64,831 टन का हुआ था।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने बयान में कहा कि अप्रैल-अगस्त, 2022 के दौरान, निर्यात पिछले वर्ष की इसी अवधि के 10,92,386 टन की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़कर 15,31,010 टन हो गया।

बंपर उत्पादन के कारण पहले के 5,42,630 टन की तुलना में रैपसीड खली का निर्यात दोगुना होकर 10,80,172 टन हो गया है।

एसईए ने कहा, ‘‘फिलहाल भारत दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड और अन्य सुदूर-पूर्व के देशों को रैपसीड खली का सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी आपूर्तिकर्ता है।’’

हालांकि, इस वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में सोयाबीन खली का निर्यात घटकर 1,08,258 टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,55,757 टन था, जबकि चावल की भूसी का निर्यात 2,65,573 टन से घटकर 2,10,619 टन रह गया।

अरंडी बीज खली का निर्यात 1,27,371 टन के मुकाबले बढ़कर 129,350 टन का हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड