देश की खबरें | ओआईएल गैस कुआं मामला : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से जांच कराने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी कांग्रेस ने असम में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के गैस कुएं में आग लगने के मामले की उच्चस्तरीय जांच का बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया। पार्टी ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

जियो

गुवाहाटी, 11 जून विपक्षी कांग्रेस ने असम में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के गैस कुएं में आग लगने के मामले की उच्चस्तरीय जांच का बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया। पार्टी ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने तिनसुकिया जिले के बगजान क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम सहायता के तौर पर एक-एक लाख रुपये दिए जाने की मांग की।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: युवती ने बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद आत्महत्या की.

असम के राज्यपाल जगदीश मुखी के जरिए प्रधानमंत्री को दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस की राज्य इकाई ने आरोप लगाया कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

ज्ञापन में प्रधानमंत्री से घटना की उच्च-स्तरीय जांच करने और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है जो इसके लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: रासायनिक गोदाम में लगी आग, मौके पर 16 फायर टेंडर की गाड़ियां मौजूद : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा ने भी ज्ञापन में मांग की कि आग से प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

इसके साथ ही बोरा ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मामले को "बहुत ही लापरवाही से" लिया जबकि गैस के रिसाव को नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाने की खातिर समय पर हस्तक्षेप करने की आवश्यकता थी।

इस बीच सोनोवाल ने इस हादसे की एक अतिरिक्त मुख्य सचिव से जांच का आदेश दिया और 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा।

कुएं में लगी आग की विकरालता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसे 30 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा