जरुरी जानकारी | इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण के लिए ओहमियम का एनटीपीसी से करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओहमियम इंटरनेशनल भारत में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए प्रोटोन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (पीईएम) इलेक्ट्रोलाइजर के विनिर्माण को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के साथ साझेदारी की है।

नयी दिल्ली, एक जून ओहमियम इंटरनेशनल भारत में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए प्रोटोन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (पीईएम) इलेक्ट्रोलाइजर के विनिर्माण को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के साथ साझेदारी की है।

ओहमियम प्रमुख हरित हाइड्रोजन कंपनी है जो उन्नत पीईएम इलेक्ट्रोलाइजर को डिजायन, विनिर्माण और उसे परिचालित करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “एनटीपीसी की नवीकरणीय ऊर्जा अनुषंगी एनटीपीसी रीन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (आरईएल) के पीईएम इलेक्ट्रोलाइजर साझेदार के तौर पर भारत में उसकी अनुषंगी को चुना गया है।”

कंपनी ने कहा, “समझौता दो वर्षों के लिए मई, 2025 तक वैध है।”

ऊर्जा, परिवहन और अमोनिया परियोजनाओं में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी ओहमियम की उन्नत हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगी।

ओहमियम प्रौद्योगिकी की मदद से एनटीपीसी हरित हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादन के लिए पांच गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\