अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसानों को बैसाखी से पहले फसल नुकसान का मुआवजा मिल जाए: CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को अधिकारियों से खराब मौसम के चलते फसलों को हुए नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए विशेष गिरदावरी की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को बैसाखी से पहले मुआवजा मिल जाए.

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़, 2 अप्रैल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने रविवार को अधिकारियों से खराब मौसम के चलते फसलों को हुए नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए विशेष गिरदावरी की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को बैसाखी से पहले मुआवजा मिल जाए.

बैसाखी 14 अप्रैल को मनायी जाएगी. पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी ने गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया है. राज्य सरकार ने मौसम में अनिश्चितता के चलते हुई फसल क्षति की पूर्ति में 25 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है. यहां जारी एक बयान में मान ने सभी विधायकों को प्रभावित किसानों से भेंट करने को कहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ विधायकों को किसानों से भेंट करनी चाहिए तथा उनकी शिकायतें सुननी चाहिए. यह भी पढ़ें : बिहारशरीफ में सांप्रदायिक तनाव के सिलसिले में 77 गिरफ्तार, हालात सामान्य: पुलिस

इसी तरह, अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विशेष गिरदावरी शीघ्र पूरी हो जाए ताकि हम बैसाखी से पहले मुआवजे का वितरण कर पायें.’’ बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण अपनी फसल का नुकसान उठाने वाले किसानों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मान ने कहा कि उनकी सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि एक -एक पैसे के नुकसान की भरपाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IMD Weather Update: देश के मौसम में बड़ा बदलाव, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड