डीओपीटी के एक अधिकारी की अचानक मौत के बाद कार्यालय को सील किया गया

विभाग के सेक्शन ऑफिसर की रविवार शाम अचानक मौत हो गई थी।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी)के एक अधिकारी की अचानक मौत के बाद कार्यालय की इमारत को सील कर दिया गया है और अन्य कर्मचारियों को एहतियाती तौर पर कुछ दिन के लिए खुद को पृथक रहने को कहा गया है।

विभाग के सेक्शन ऑफिसर की रविवार शाम अचानक मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और रविवार को उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।’’

अधिकारी ने बताया कि पुराने जेएनयू परिसर में प्रशिक्षण केन्द्र की इमारत को एहतियाती तौर पर सील कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक सभी कर्मचारियों को कुछ दिन के लिए स्वयं को सबसे अलग रखने को कहा गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें