देश की खबरें | अमृत योजना लागू करने में ओडिशा शीर्ष पर : मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 10 अगस्त अटल मिशन फॉर रेजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना के कार्यान्वयन में ओडिशा ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। राज्य के एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2015 में यह योजना शुरू की थी जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में बदलाव लाने के लिये एक सुदृढ़ सीवेज नेटवर्क और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसे आधारभूत ढांचे स्थापित करना है।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रताप जेना ने कहा कि आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी राज्यों की रैंकिंग के मुताबिक 85.67 प्रतिशत अंक हासिल कर ओडिशा ने पहला स्थान बरकरार रखा है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और तेलंगाना को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है जबकि इसके बाद गुजरात और कर्नाटक का स्थान है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

इस मिशन के शुरू होने के साथ ही ओडिशा के नौ अमृत शहरों में पानी की सर्वसुलभ आपूर्ति, अवजल शोधन संयंत्रों के निर्माण और हरित क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं।

अमृत योजना के तहत ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक, संभलपुर, राउरकेला, बारीपदा, बालासोर, भद्रक, बेरहामपुर और पुरी को शामिल किया गया है।

जेना ने कहा कि राज्य में पेश की गई 191 परियोजनाओं में से 148 परियोजनाएं चल रही हैं और शेष के मार्च 2021 की समयसीमा तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)