देश की खबरें | ओडिशा: सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने पति की खुशहाली के लिए सावित्री पूजा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए सावित्री पूजा की। महिलाओं का ‘सिंदूर’ उनके सुहागिन होने का प्रतीक है।

भुवनेश्वर, 26 मई ओडिशा में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए सावित्री पूजा की। महिलाओं का ‘सिंदूर’ उनके सुहागिन होने का प्रतीक है।

विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं की भीड़ यहां मंदिरों खासकर लक्ष्मी-नारायण मंदिरों में उमड़ी। सावित्री व्रत अनुष्ठान करने के लिए महिलाएं बरगद के पेड़ों के पास एकत्रित हुईं।

यह पूजा हर साल ज्येष्ठ (मई-जून) महीने की अमावस्या को की जाती है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उड़िया संस्कृति और परंपरा के पवित्र त्योहार वट सावित्री के अवसर पर मैं सभी साध्वा (सुहागिन) माताओं और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। मैं हर साध्वा महिला के लिए लंबे और सुखी विवाहित जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’

राज्य सरकार ने त्योहार के लिए इस दिन छुट्टी घोषित की है।

यह त्योहार हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, अटूट भक्ति और शक्ति की प्रतीक सावित्री को समर्पित है।

ऐसा माना जाता है कि अपने पति सत्यवान को फिर से जीवित करने के लिए उन्होंने यमराज से संघर्ष किया था।

श्री जगन्नाथ संस्कृति के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने बताया कि सावित्री की बहादुरी और आध्यात्मिक संकल्प की कहानी महाभारत में मिलती है।

मिश्रा ने कहा कि इस अवसर पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू