देश की खबरें | ओडिशा: मंदिर के तालाब में गिरा सेवादार का सात वर्षीय बेटा, मौत

भद्रक (ओडिशा), पांच अप्रैल ओडिशा के भद्रक जिले में शनिवार को एक मंदिर के तालाब में गिरने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मृतक बच्चे के पिता मंदिर में सेवादार हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना अरडी स्थित बाबा अखंडलामणि मंदिर में उस समय घटी जब बालक शिव गंगा तालाब के पास खेल रहा था और दुर्घटनावश तालाब में गिर गया।

उन्होंने बताया कि लड़के को उसके परिजनों ने तालाब से बाहर निकाला और गंभीर हालत में अरडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बाद में उसे भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मंदिर के सेवादार संकरजीत पाधी के बेटे ओम प्रकाश पाधी के रूप में की गई है।

धुसुरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक शांतनु जेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)