देश की खबरें | सीएसई पारदर्शिता इंडेक्स में शीर्ष पर है ओडिशा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) के पारदर्शिता इंडेक्स में ओडिशा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पहले स्थान पर है।

भुवनेश्वर, 17 अगस्त सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) के पारदर्शिता इंडेक्स में ओडिशा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पहले स्थान पर है।

मंगलवार को जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, देश में 2016 से 2021 तक काम कर रहे सभी 31 राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण समितियों के प्रदर्शन को इसमें आंका गया है।

उसमें कहा गया है कि आकलन के अनुसार, ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 67 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर तेलंगाना और फिर तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं।

राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव के. मुरुगेसन ने कहा कि गैर-लाभकारी, जनहित में अनुसंधान और उसकी वकालत करने वाले संस्थान सीएसई ने 18 मानदंडों के आधार पर यह विश्लेषण किया है।

बयान के अनुसार, मुख्य सचिव सुरेश महापात्रा ने इस उपलब्धि पर बोर्ड को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Winner Prediction: एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंचना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RR vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े